दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर राठी ने सतधरू परियोजना स्थल का लिया जायजा

पहाड़ी पर पौधा भी लगाया

दमोह । कलेक्टर तरूण राठी ने गुरुवार प्रात: 11 बजे सतधरू परियोजना स्थल के समीप पहाड़ी पर पौधा रोपित किया। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी विपिन पटैल सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधा लगाया। यहां पर श्री राठी ने पीपल का पौधा तो वन मण्डलाधिकारी ने बरगद का पौधा रोपित किया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री राठी निर्माणाधीन सतधरू परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने यहां परियोजना के तहत निर्माणाधीन इंटेकवेल एवं जल शोधन संयंत्रों के कार्यो का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण सुनिश्चित किये जायें। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर तरूण राठी ने परियोजना स्थल पहाड़ी पर गतवर्ष पौधे रोपित करते हुए कहा था कि इस पहाड़ी को हरा-भरा किया जायें। यहां पर मेसर्स एलएण्डटी द्वारा इस वर्ष 10 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही उनके द्वारा पौधों की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। महाप्रबंधक जल निगम श्री जैन ने बताया कि जल शोधन संयंत्र समीप होने पर पौधों को ग्रीष्म ऋतु में सिंचाई हेतु जल भी उपलब्घ रहेगा। इस अवसर पर जल निगम के महाप्रबंधक डीके जैन, तहसीलदार बबीता राठौर, मनोज श्रीवास्तव और जल निगम के अन्य अधिकारीगण एवं मेसर्स एलएण्डटी तथा मेसर्स जिंदल इन्फ्रा लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page