अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

25.570 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार एक महिला भी शामिल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। इन दिनों पुलिस द्वारा लगातार नशे के प्रति लोगों में जागरूकता लाने सहित अवैध कारोबार के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कारवाई करते हुये आरोपों के ऊपर NDPS एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलो 570 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। सभी तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, गौरतलब है कि गांजा तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने छत्तीसगढ़ से गांजा लाने की बात कबूल करते हुए, जबलपुर में खपाएं जाने की बात बताई है। इसी तरह अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 9 प्रकरणों में 9 आरोपीयों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 54.84 लीटर अवैध शराब भी पुलिस ने जप्त करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page