सिहोरा में फिर चले चाकू

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील इस समय गंभीर वारदातो का केन्द्र बना हुआ है। पुलिया प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अपराधी सिहोरा तहशील में गम्भीर वारदातो को अंजाम दे रहे है। सिहोरा थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। सिहोरा नगर के कृष्णा कालोनी वार्ड क्रमांक 11 साई आटा चक्की के पास दो युवकों के बीच में हुए आपसी विवाद को लेकर फिर मारी चाकू, सिहोरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर केवट पिता प्रेमलाल उर्फ टिल्लू केवट उम्र 26 वर्ष को पड़ोसी तरुण सेन नाम के युवकों ने चाकू से हमला कर वहाँ से रफूचक्कर हो गया। घटना के तुरंत बाद तड़पता हुआ वहीँ पर गिर पड़ा जिससे उसका खून अधिक मात्रा में बह गया था जिसे सागर के साथियों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुचाया जिसके दाये पैर में कई टाके लगे हुए हैं ।पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया को बताया- अस्पताल में उपचार के दौरान सागर ने बताया कि मेरे मोबाइल फोन के मांगने पर जब मै घर जा रहा था तभी तरुण ने मेरी शर्ट की कालर पकड़ कर मारने लगा। घटित हुई घटना को लेकर डायल 100 पर पहुंची पुलिस ने मुलायजा कराते हुए प्रकरण को जाँच में लेकर विवेचना शुरू कर दी है ।



