34 वी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया

जबलपुर दर्पण। एम.पी.ई.बी. एम्पलाईज प्राथमिक साख सहकारिता मर्यादित, जबलपुर की 34वीं वार्षिक आमसभा, समिति कार्यालय सहकारिता भवन, शैल विहार, रीवा कालोनी, रामपुर, में 12 बजे से 02 बजे तक, श्री मोहनलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें श्री एम.एल. चौकसे, श्री सेवक लाल चौधरी एवं समिति सदस्यों की विशेष सहभागिता रही, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री कश्मीरा सिंह, पेंशनर्स यूनियन के अध्यक्ष की उपस्थिति सराहनीय रही, उक्त सभा में विशेष रूप से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, कि समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों के खातों में लाभांश का भुगतान किया जावेगा, कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन समिति के प्रबंधक दीपावली पूर्व ने किया, अखिलेश नंदन तिवारी द्वारा किया गया।



