जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पीड़ितों ने की एसपी से कठोर कार्रवाई की मांग।

शहपुरा में जनजाति परिवार को मिलीं धमकियां।

जबलपुर। सरकार समाज के निम्न वर्गों के उत्थान के लिए चाहे जितनी भी बातें कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रहती है और वह अक्सर सामने भी आ जाती है।
बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार ने बताया कि, पार्टी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर पहुंचकर यह मांग की गई कि शहपुरा थाने के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में रहने वाले अनुसूचित जनजाति परिवार की उरमिला गौंड, शरद गौड उनके पिता एवं भाई को दिनांक 22/08/2020 को घर में घुसकर मारपीट की गई। जिसमें उर्मिला गौड के हाथ की उंगलियां तक टूट गई। पति एवं पुत्र को भी चोटें आई है। पास में ही टाल चलाने विनोद नाहर, अभिनय बिससू नाहर, कार्तिक नाहर, लल्लू नाहर एवं अन्य द्वारा जब शरद ऩिकल रहा था। तभी गालियां देने लगे तो शरद ने मना किया। तो उक्त सभी द्वारा शरद के साथ मारपीट की गई। शरद ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई जिस पर उसके बाद उसके घर जाकर डंडों, हसिया एवं पुलिस का डंडा छीनकर पूरे परिवार पर हमला किया गया। जातिगत अपमानित किया गया। जिस पर शहपुरा थाने द्वारा धारा 323,452,34,सहित अनुसूचित जाति जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज किया। लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उसके बाद रोज रात में 12.बजे के बाद घर पर पत्थर फेके जा रहे हैं‌। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। शहपुरा पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। इसलिए आज बसपा के सुभाष मरकाम के साथ पीडित परिवार पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत करने पहुंचा, जिस पर जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। बसपा के सुभाष मरकाम, लखन अहिरवार, राजमणी साकेत, जानकी प्रसाद, शंभु कोरी, लालबहादुर साकेत, के साथ पीडित शरद गौड,उरमिला गौड भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page