जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूल के बच्चों को गुड टच और बेड टच की दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। जयहिंद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पनागर के स्लम एरिया में चल रहे स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को नगर पुलिस अधीक्षक, आधारताल शुश्री प्रियंका करचाम जी एवं पनागर थाना स्टाफ़ ने गुड टच और बेड टच की जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने स्कूल में पड़ रहे बच्चों को बालश्रम एवं नशे से दूर रहते हुए शिक्षा की और अग्रसित रहने के लिए मोटिवेट किया, इसी के साथ स्ट्रीट स्कूल के सभी बच्चों ने जबलपुर नगर के युवा समाजसेवी अर्नव तिवारी जी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया, अर्नव तिवारी जी एवं श्री जय रोहाणी जी ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने हेतु मार्गदर्शित किया। स्ट्रीट क्लास के बच्चों ने भी अपने द्वारा बनाये हुए आदिवासी आर्ट के पेपरवेट सभी अतिथियों को भेंट किए।जयहिंद वेलफेयर फाउंडेशन विगत कई वर्षों से जबलपुर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों जैसे शिक्षा,इलाज, ब्लड डोनेशन,वृक्षारोपण, कन्या विवाह आदि में अपना योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में जयहिंद वेलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर अनुराग मिश्रा, अमित जैन, सौरभ श्रीवास, रत्नेश यादव, श्रेया जैन, रुपाली प्रजापति,सत्यम गौंटिया,दीपांशु यादव, अर्जुन बंशकार, सागर केवट, शिवा रजक, अंकित कोरी, जी उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page