खेत में बने कुआं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं,दर्जनों परिवार


लंबे समय से बनी समस्या का अब तक नहीं हुई कोई ठोस पहल
डिंडोरी। जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहारी के इमली टोला वार्ड क्रमांक एक में लंबे समय से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं,दर्जनों परिवार आज भी शुद्ध पानी पीने के लिए मोहताज हैं। इन दिनों स्थानीय ग्रामीण खेत में बने एक पूराने जर्जर कुआं के प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं,बावजूद लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का निदान अभी तक नहीं हो पाया है।गांव में हैंडपंप भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरन कुआं का दूषित पानी ही पीना पड़ता है । पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी आई सामने स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है,समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से कई बार हैंड पंप लगवाए जाने की मांग की जा चुकी है, बावजूद अभी तक हैंड पंप नहीं लगाया गया,ओर न ही नल जल योजना अंतर्गत गांव में नल कनेक्शन करवाए गए, जिससे आज भी सैकड़ों परिवार यह वहां भटक कर पानी का जुगाड़ कर पाते हैं,जिससे ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानी होती है, समस्याएं इतनी हैं कि रोजमर्रा के कार्यों को भी ग्रामीण महिलाएं नहीं निपटा पाती,जिससे परिवार में विवाद की स्थिति भी बन रही है,लंबे समय से बनी पानी की समस्या से स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही निजात दिलाए जाने की मांग की गई है।



