नरसिंहपुर दर्पण

पंकज चौकसे कलचुरी समाज के जिलाध्यक्ष नियुक्त।

मित्रो-शुभचिन्तको ने दी बधाइयाँ।

नरसिंहपुर। जिला कलचुरी कलार समाज नरसिंहपुर की एक बैठक गाडरवारा सुरभि होटल में संपूर्ण जिले के तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठ जन युवा संगठन के पदाधिकारी गण व गणमान्य समाज के महानुभावों की उपस्थिति मे एक बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज के उत्थान एवं कुरीतियों को समाप्त करने हेतु विचार एवं सुझाव प्रकट किए गए तथा सर्वसम्मति से जिला कलचुरी समाज का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी पंकज चोकसे को कलचुरी समाज का जिला अध्यक्ष बनाया गया एवं ग्राम सिंहपुर के प्रतिष्ठित महाजन परिवार से अनिल महाजन को महासचिव नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियो को समाज के सभी बुजुर्गों ने आशीर्वाद दीया एवं उपस्थितो ने बधाइयां दी।विदित हो कि गोटेगाँव निवासी एवं समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे पिछले कई वर्षो से पीढित मानवता की सेवा एवं समाजसेवा मे सक्रिय है ,गहोई वेश्य समाज के प्रादेशिक -जिला-तहसील संगठन निर्माण मे उनका विशेष योगदान रहा । सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगाँव की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष पंकज चौकसे चैरिटेबिल कार्यो मे भी सदैव अग्रणी रहते है । उनके कलचुरी समाज के जिलाध्यक्ष बनने पर मित्रो एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page