लम्बित माँगों का निराकरण न किए जाने के कारण कर्मचारियो का जारी आन्दोलन

जबलपुर दर्पण। उपरोक्त विषयान्तर्गत अवगत होना चाहेगे कि वि.वि. के कर्मचारी अपनी जायज माँगो को लेकर विगत कई दिवस से हडताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे परन्तु जिला प्रशासन द्वारा आन्दोलन को दबाने हेतु वि.वि. परिसर में धारा 144 लगा दिया गया है जिसके उपरान्त संघ कार्यकारणी एवं कर्मचारियो साथियो ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अब संघ जिला प्रशासन की अनुमति अनुसार सुहागी नगर निगम के सामने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर असहयोग आन्दोलन जारी रखेंगे, दो बार जिला प्रशासन की मध्यस्ता में बैठक होने के उपरान्त भी कोई निर्णय वि.वि. प्रशासन द्वारा नही लिया गया है और न ही 03.08.2023 को 5 घण्टे चली मीटिंग के मिनिट्स आज तक जारी किए गये हैं, माँगे पूरी ना होने तक हमारा असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा। जिसमें अध्यक्ष निखिल द्विवेदी, शैलू यादव रामप्रकाश पटेल, रामभजन अजय डोगरे, विशाल दुबे, आर. एल. कुलस्ते के. एन. मौर्या, रामू शर्मा वीरेन्द्र पटेल, आर बोरकर, राविन्द्र कछावे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।



