खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भारतीय स्टेट बैंक पाटन में करोना गाईडलाईन का हो रहा उल्लंघन

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लाकडाउन का कडाई से पालन कराने तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध धारा 188,269,270 भादवि एवं आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। परंतु पाटन मे भारतीय स्टेज बैंक परिसर मे आपदा प्रबंधन का नही किया जा रहा है पालन पाटन बैंक द्वारा खुलेआम नियम कानून की धजिया उडाई जा रही हैं। प्रशासन मूखदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। बैंक के द्वारा आपदा प्रबंधन एक्ट का पालन नही कराये जाने पर जो बैंक परिसर मे भीड़ लगा के खड़े है उन पर एवं बैंक के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योकि इसके लिये भीड़ के साथ साथ बैंक के कर्मचारी की भी लापरवाही प्रतीत होती है लोगों की जान के साथ खिलवाड किया जा रहा है। प्रशासन को चाहिए भारतीय स्टेट बैंक पाटन के द्वारा की जा रही लापरवाही एवं करोना को लेकर तय की गई गाइडलाइन का उल्लंघन, सोशल डिस्टेंस का पालन नही कराया जा रहा है और ना ही माक्स का पालन कराया जा रहा है लोग बिना माक्स लगाए बैंक परिसर के अंदर जा रहे हैं ना ही 2 गज की दूरी का पालन हो रहा है इन सभी लापरवाहीओं को देखते हुए प्रशासन को बैंक परिसर एवं बैंक के अंदर की जा रही लापरवाही के लिए इसमें जो भी दोषी पाय जाते है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना चाहिए जिससे करोना संक्रमण से भोली-भाली जनता को बचाया जा सके।



