जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजस्व वसूली में तेजी लाने और बड़े बकायादारों से ज्यादा सख्ती बरतने के निर्देशः कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की आयोजित की गई ।
कलेक्टर ने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के शेष बचे दिनों में राजस्व वसूली में तेजी लाने और बड़े बकायादारों से ज्यादा सख्ती बरतने के निर्देश दिए । उन्होंने आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी ।
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायतों का निराकरण लेवल-वन के स्तर पर ही किया जाए । उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने स्तर पर भी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सीएम मॉनिट से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत भी दी ।
श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को सर्प दंश, सड़क दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजनों को शासन से सहायता राशि उपलब्ध कराने में तत्परता बरतने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलते ही राजस्व अधिकारियों को खुद पहल कर प्रकरण तैयार कराने होंगें और पीड़ित परिवारों को सहायता राशि जितनी जल्दी हो सके उपलब्ध कराने के प्रयास करने होंगे । श्री यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डेटा एंट्री में आधार नम्बर और बैंक के आईएफएससी कोड दर्ज करने में हुई त्रुटियों को शीघ्र सुधार करने के निर्देश भी दिए ।
कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन के लिए बनाये जा रहे खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर 25 मार्च से खरीदी प्रारम्भ होने के पहले उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी राजस्व अधिकारियों कल बैठक में दिए । श्री यादव ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में बन चुकी गौ-शालाओं का संचालन शीघ्र प्रारम्भ कराएं । उन्होंने गर्मियों के सीजन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ।
श्री यादव ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिले में लगाये गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए । उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों के नेतृत्व में अनुविभागवार बनी टास्क फोर्स समितियों को हैंड सेनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिये आकस्मिक निरीक्षण करने के हिदायत भी दी । श्री यादव ने कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण और इससे बचने के उपायों के लोंगों में जागरूकता पैदा करने के निर्देश भी दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page