अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रेम प्रसंग के चलते 18 वर्षीय प्रेमिका को उसके ही प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

जबलपुर दर्पण नप्र। कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम संजारी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने की सूचना पर कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम हमराह स्टाफ के साथ पहुंचे जहॉ गुड्डी बाई उर्फ सावित्री बाई विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी बेटी कु.सुमन विश्वकर्मा कमरे में मोबाइल देखते देखते उसी कमरे में अकेली सो गयी तथा वह एवं उसके पति और छोटा बेटा दरवाजा बंद करके अलग रूम में सो गये, सुबह 6 बजे मोहल्ले की गायत्री बाई ने उसके घर आकर बताया कि तुम्हारी बेटी सुमन बाड़ी में लगे नीम के पेड़ के नीचे मृत पड़ी है वह एवं उसके पति ने जाकर देखा तो उसकी बेटी सुमन चित हालत में मृत अवस्था में पड़ी थी सुमन के दाहिने आंख के ऊपर माथे पर चोट के निशान है तथा दाहिने आंख के ऊपर गहरा घाव है जिससे खून निकल रहा है चेहरे में मुंह के पास, कान,गले में भी चोट के निशान हैं। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार,डॉ नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रदीप कुमार शेण्डे की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम को जांच के दौरान पता चला कि मृतिका कु.सुमन विश्वकर्मा बचपन से ही चौकी मनेरी जिला मण्डला अंतर्गत ग्राम पौनिया में नाना के घर में रहकर पढाई करती थी। मृतिका की मॉ ने बताया कि बेटी बीमार थी जिसे 1 माह पूर्व घर लेकर आयी थी, ग्राम महगॉव डूंगा थाना बरेला निवासी एक सहेली है जिसके भाई से उसकी बेटी बात करती थी। शंका होने पर शुभमनाथ पिता द्वारका प्रसाद नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम महगवां डूंगा थाना बरेला को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी, 3 वर्ष से शुभमनाथ का प्रेम संबंध था जो विवाह के लिये लगातार दबाव बना रही थी जबकि शुभमनाथ ने कहीं और शादी कर ली थी। रात्रि में कुमारी सुमन विश्वकर्मा ने शुभमनाथ को बात करने के लिये बुलाया था जो रात सुमन के घर के पीछे बाड़ी में पहुंचा जहां बातचीत के दौरान सुमन विश्वकर्मा ने पुनः शादी हेतु दबाव बनाना शुरू कर दिया, आवेश में आकर शुभमनाथ ने बाड़ी में बंधी रस्सी खोलकर रस्सी से कुमारी सुमन विश्वकर्मा का गला घोट दिया और पास में पडे पत्थर से सिर पर हमला कर कु.सुमन की हत्या कर दी एवं भाग गया। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी,पत्थर, मोबाईल एवं मोटर सायकिल क्र. MP20-ND-8223 तथा घटना के वक्त पहने हुये पकड़े एवं मृतिका का मोबाईल जो कि छीनाझपटी के दौरान बाड़ी में गिर गया था उसे जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 
  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page