संक्रमित मरीज घूमते मिले तो दर्ज करें मामलाः कलेक्टर

सिहोरा तहसील के थाना मझगवाॅ के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवाॅ में अचानक जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कंटेनमेंट जोन मझगवाॅ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी आला अधिकारी व कर्मचारियों के साथ चर्चा कर निर्देश देते हुए, सर्दी, बुखार, खांसी , और स्वास संबंधित बीमारी के रोगियों को होम क्वारेन्टीन रहने की सलाह दी जानी चाहिए । कोरोना संक्रमित रोगियों के घर-घर जाकर समझाए देवें, और होम क्वारेन्टीन रहने का परामर्श देवे। किन्ही परिस्थितियों पर करोना संक्रमित रोगी अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाते हैं । तो उन पर एफ आर आई थाना मै दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही करें । तभी कोरोना वायरस महामारी को खत्म कर सकते हैं । कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन सहित आसपास के गांव के सभी लोगों को मास्क पहनने। सोशल डिस्टेंस का पालन करने। अनावश्यक रूप से अपने घरों से नहीं निकलने के निर्देश दिए है । कलेक्टर के दौरे की जानकारी मिलते ही बीएमओ मझगवाॅ दीपक गायकवाड , विनीता पटेल, पवन गुप्ता, पिंकी सहजवानी, साथ मै उपस्थित रहे । और अस्पताल की कुछ अव्यवस्थाओं को लेकर मांग किया ।



