मझौली मैं नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –आज दिन शुक्रवार को म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम घोषित गया है नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2022 के संबंध में आयोग के निर्देशानुसार तहसील मझौली मैं स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर रेखा बाथम, रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप मिश्रा, नगर परिषद अधिकारी मौसम पालेवर, थाना प्रभारी सज्जन सिंह, परिहार नायाब तहसीलदार मेडम,गोविंद पांडे, राहुल जामले,सहित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए निर्वाचन और सीटों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 11 जून को होगा। इसी के साथ मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित कर सुबह 10ः30 बजे से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे 18 जून को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के बाद 20 जून को सुबह 10ः30 बजे से समीक्षा की जाएगी, जबकि 22 जून को सुबह 10ः30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थितों से नाम वापसी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम आदि करने पर सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई भी समस्या होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंनेे चुनाव संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जिले के निकायों के दो चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत सम्पादित होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया एवं आचार संहिता के पालन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है सभी राजनैतिक दल तथा शासकीय अधिकारी, कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायो के लिये मतदान ईव्हीएम मशीन से होगा। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा पहले चरण की 17 जुलाई को थाना प्रभारी
सज्जन सिंह ने बताया कि आम निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इसी लिये निर्देशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न करें तथा आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष, धर्म एवं जातिगत भड़काऊ पोस्ट करना प्रतिबंधित है। इस दौरान उपस्थित दलों की समस्याओं का समाधान किया गया एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी एवं संपत्ति विरूपण नियम की जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए गय
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि–विजय नेता,मुकेश सेन,सुरेश मांझी, बबलू पंडा, मनोरंजन राय, गोलू उपाध्याय, दीपक साहू,लल्लू साहू,जितेंद्र ताम्रकार, गामा सोनकर, बबलू जैन,आदि लोग उपस्थित थे



