अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन कोनीकला गांव से घर लौट रहे:दामाद की बस की टक्कर से मौत

पाटन नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोनीकला में आय दामाद की घर वापिस जाते समय नुनसर चौकी के अंतर्गत खैरी मोड़ पर आमने सामने की भिड़ंत में 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। नुनसार चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी से मिली जानकारी अनुसार रांझी थानांतर्गत बिलपुरा निवासी अनिकेत बर्मन 23 वर्ष कि ससुराल पाटन तहसील के ग्राम कोनीकला गांव में थी। अनिकेत रविवार को अपनी ससुराल आया था। अपनी सुसराल से रात में अपने घर रांझी के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। ग्राम खैरी पहुंचा ही था कि सामने से जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही हंसराज ट्रेवल्स की बस,एमपी-09-एफए-5707 जो बहुत ही तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी। बस की टक्कर से अनिकेत के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह उछलकर दूर जा गिरा जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही नुनसर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अनिकेत को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस को जब्त कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिवार को सौंप कर अपराध विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page