खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जबलपुर पुलिस एवं नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर शासकीय भूमि कराई मुक्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता
जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर गोरखपुर क्षेत्र का कुख्यात शराब तस्कर एवं फड़बाज कुलदीप उर्फ टिंकू सोनकर जिसका काम जुआ, जिंदावली खिलवाना, अवैध शराब की तस्करी सहित अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के 65 अपराध पंजीबद्ध हैं,जिसके विरूद्ध जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही पूर्व में की जा चुकी हैं। इसके द्वारा गुप्तेश्वर बड़ी अम्मा की कलारी के पास लगभग 6 हजार वर्ग फुट शासकीय भूमि जिसकी कीमत लगभग 1 करोड 50 लाख रूपये है,पर अवैध कब्जा कर लगभग 2 करोड रूपये की लागत से आलीशान दो मंजिला मकान एवं अहाता निर्मित किया गया था, को जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।



