खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मप्र सरकार का बजट जनता के बिगड़े बजट पर सरकारी घाव हैः पट्टा

मण्डला। मप्र सरकार द्वारा 2 मार्च को विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट को लेकर बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि मप्र सरकार का यह बजट आम जनता के बिगड़े बजट पर सरकारी घाव जैसा है। इस बजट के माध्यम से भाजपा सरकार ने आम जनता को यह समझाने का प्रयास किया है कि सरकार के भरोसे मत रहो, अपना खुद देखो। इस बजट में पेट्रोल डीजल रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं, जबकि मप्र एकमात्र ऐसा राज्य है जो पेट्रोल डीजल में वैट के माध्यम से सबसे ज्यादा कर आम जनता से वसूलता है। इस बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई नए विकल्प नहीं हैं, शासकीय योजनाओं पर कटौती ही कटौती है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 5760 सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मण्डला जिले की हालोन पेयजल परियोजना जिससे 400 से अधिक गांवों को पेयजलापूर्ति होनी थी उसके लिए बजट में कुछ नही है। घुघरी एवं मवई में नवीन शासकीय आईटीआई खोलने का कोई जिक्र नहीं है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मवई में सड़कों व पुलों का निर्माण कराने का कोई प्रावधान नहीं है। आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है, सरकार ने अपनी पुरानी बंद योजनाओं को चालू करने के अलावा और कुछ नहीं किया है। यह प्रदेश को आगे ले जाना वाला नहीं पीछे ढकेलने वाला बजट है। विधायक ने कहा कि हमने इसे लेकर विधानसभा में बजट की विभिन्न अनुदान मांगो पर कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत किया है ताकि विकास के जो आवश्यक कार्य सरकार बजट में शामिल करना भूल गई है उन्हें शामिल किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page