अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़: चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार रात लगभग 11.20 मिनिट के आस पास घमापुर थाना अंतर्गत कुचबंधिया मोहल्ले के सामने सांचीकार्नर के बाजू में चाय पान के टपरे पर किसी बात को लेकर आपस में विवाद होने की सूचना घमापुर थाने को मिली सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वहां पाया कि रोड पर बहुत अधिक मात्रा में खून बिखरा पड़ा है। आकाश कोरी पिता रामखिलावन कोरी से किसी बात पर विवाद होने पर आपचारी बालक आर्यन कुचबंधिया ने चाकुओं से धनाधन इतने वार किए कि आकाश कोरी लहूलुहान हो गया और वहां से अपनी जान बचाने की कोशिश में भाग कर रोड के इस पार आया चाकूओ के वार से युवक इतना लहूलुहान हो गया। खून बहुत अधिक मात्रा में रोड़ पर बिखरा पड़ा है। घायल युवक को पुलिस द्वारा विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उक्त घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना किन कारणों से हुई और इसमें कितने लोग शामिल हैं यह जांच के बाद पता चलेगा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page