जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संस्कारधानी में साहित्यकारों का सम्मान

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में साहित्यकारों का सम्मान किया गया। डॉ विजयानन्द प्रयागराज उत्तर प्रदेश व डॉ हरेंद्र हर्ष बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का जबलपुर संस्कारधानी में सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर, कवि संगम त्रिपाठी, दिनेश ठाकुर, कवयित्री डॉ रेणु सिंह हापुड़, आर. के. राठौर सी एस पी जबलपुर उपस्थित रहे। सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने कहा कि संस्कारधानी की संस्था सशक्त हस्ताक्षर साहित्य गतिविधियों में निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है जिसका उद्देश्य नव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान करना है।



