सिहोरा दर्पण

जन समस्या को जानने प्रत्येक माह पर एक दिन पुलिस जन संवाद होना चाहिए: सुनील जैन

सिहोरा । सिहोरा तहसील के सिहोरा थाना, खितौला थाना, मझगवाँ थाना, गोसलपुर थाना, में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 3 मार्च को प्रत्येक थानों मे पुलिस जन संवाद का आयोजन किया गया। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमन नागरिक, ग्राम सरपंच, युवा पीढ़ी, मातृशक्ति, पत्रकार बंधु, डॉक्टर, वकील, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, जन समस्याओं से जुड़ी संस्था प्रतिनिधि, सहित सैकड़ो लोग पुलिस जन संवाद में उपस्थित रहे। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने पक्ष रखते हुए पुलिस से चर्चा किया कि पुलिस के द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस जन संवाद आयोजन किया जावे। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जावे। ग्रामीण क्षेत्र में अपराध व हुड़दंग रोकने के लिए नियमित गस्त किया जावे। मां बेटीयों की सुरक्षा को लेकर योजना के तहत कार्य किए जावे। रेत माफिया, खनन माफिया की धमा चौकड़ी पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस तरह दर्जनों बिंदुओं पर पुलिस जन संवाद के तहत चर्चा किया गया। वहीं दूसरे पक्ष पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जन संवाद के आधार पर लोगों को विश्वास दिलाया कि लोगों के निवास क्षेत्र पर सुरक्षा, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी व सुझाव लेने के लिए समय-समय पर आप प्रबुद्घजनों से परामर्श लेने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page