खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

विकास सिंह ने संभाली नोहटा की कमान

दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह हेमन्त सिंह चौहान द्वारा बीते दिनों पूर्व एक आदेश जारी कर जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर पदस्थ किया गया था। इसी क्रम में जिले के तेजगढ़ थाना प्रभारी को नोहटा थाना प्रभारी बनाया गया था। जिसके बाद रविवार को तेज तर्राट युवा उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान ने नोहटा पुलिस थाना की कमान संभाली हैं। ज्ञात हो कि थाना प्रभारी नोहटा बनाये गए उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान एक तेज तर्राट अधिकारी के साथ साथ निष्पक्ष क्षवि के साथ एक कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते है। श्री चौहान ने बताया कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ साथ अपराधों को रोकने आसामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे। इलाके में अवैध व्यापार को रोकने सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। नोहटा थाना का कार्यभार संभालते ही उन्होंने इलाके लोगो से कोरोना के प्रचार प्रसार को रोकने की दृष्टि से सभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page