खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

बच्चों की कला के जरिए सिहोरा नगर पालिका ने शुरू की स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण जिसमे जिंगल बनाओ प्रतियोगिता,वीडियो मेकिंग,पोस्टर-पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, म्यूरल आदि प्रमुख रूप से शामिल है। जिंगल बनाओ प्रतियोगिता में छात्रों को शॉर्ट गाना बनाना होगा, लोगों को जागरूक करे। स्वच्छता संबंधी जिंगल बनाने के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसी क्रम में वीडियो मेकिंग के तहत स्वच्छता संबंधी विषय पर छोटा वीडियो क्लिप तैयार करना है। पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता होगा। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2022, आजादी का अमृत महोत्सव, वायु प्रदूषण, जल का महत्व, स्वास्थ्य नगरीय ठोस अपशिष्ट, जल-मल, साफ सफाई, स्वच्छता एवं कोविड-19 आदि विषयों पर पोस्टर या चित्रकला बनानी है। इसी तरह नुक्कड़ नाटक स्वच्छता विषय पर आधारित होगा। म्यूरल के तहत अपने आसपास खाली दीवारों पर स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता फैलाने वाले संदेश और आकर्षक भित्ति चित्र या वॉल पेंटिंग कला सजाकर प्रविष्टि भेजी  जिसमे नगर पालिका सिहोरा की टीम द्वारा  जिंगल बनाओ प्रतियोगिता, वीडियो मेकिंग, पोस्टर-पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, म्यूरल मे 1st ,2nd,&3rd आने वाली प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण श्रीमति जय श्री चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page