मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

वनाधिकार उत्सव आयोजन में चयनित हितग्राहियों को वितरित किया गया अधिकार पत्र

वनाधिकार उत्सव आयोजन में चयनित हितग्राहियों को वितरित किया गया अधिकार पत्र।

रीवा। कलेक्टर इलैया राजा टी तथा जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशानुसार गरीब कल्याण सप्ताह के तहत वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनपद पंचायत रीवा मे आयोजित वनाधिकार पत्रों के वितरण कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत मड़वा, टीकर, शिवपुर्वा 603 एवं सहिजना नंबर 02 से चयनित हितग्राहियों को जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीश शुक्ला द्वारा अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर मुख्यतः जनपद पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिश्चंद्र द्विवेदी, कार्यक्रम प्रभारी एवं Block coordinator राजीव शुक्ला, कार्यक्रम के तकनीकी प्रभारी विजय शर्मा,सचिव शिवबहादुर सिंह, सहायक सचिव दिलीप पटेल,विवेक गौतम,श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय,अजय पाण्डेय, देवेश चतुर्वेदी अमृत लाल त्रिपाठी संतोष कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page