विवेकानंद के विचारों से ही युवाओं का भविष्य उज्जवल

जबलपुर दर्पण। युवाओं के प्रेरणास्रोत, हिन्दू धर्म के सशक्त हस्ताक्षर, सनातन धर्म ध्वजा वाहक, आधुनिक विश्व को सत्य, शाश्वत, महान सनातन धर्म एवं संस्कृति से परिचित कराने वाले युवा संन्यासी, अद्वितीय चिंतक, भारतीय मेधा के अप्रतिम प्रतिमान, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग प्रवर्तक, सम्पूर्ण भारतवर्ष के गौरव है उक्त उद्गार नांदेड़ महाराष्ट्र से पधारे विस्तारक साईनाथ विश्वनाथ कोलपुरे, श्रीमती प्रतिभा भापकर ने विवेकानंद मंडल चेरीताल में
श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कहे ।
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में योगेश बिलोहा, नरेंद्र खरे, शैलेश पटेल,अरविंद गुप्ता, आशीष चौधरी,अशोक चौधरी,शंकर नेता प्रकाश चौधरी,विजय राज, आलोक चनपुरिया,राजेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, आशीष नेमा, देवेन्द्र राज, सुधा ठाकुर, बबीता पटेल,रीता खरे, प्रियंका दि्वेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संचालन विध्येश भापकर आभार धन्यवाद ज्ञापन सौरभ सोनी ने किया ।



