डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
12 मार्च शनिवार को कुकर्रामठ मड़ई

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में आगामी दिनों 12 मार्च को मड़ई मेले का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि वर्षों पुराने सप्ताहिक हाट बाजार में वर्षों से मड़ई, मेले का आयोजन किया जाता रहा है, इस वर्ष भी प्रतिवर्षा अनुसार 12 मार्च दिन शनिवार को मड़ई तथा 13 मार्च रविवार को गोदरी मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ग्राम पंचायत कुकर्रामठ द्वारा ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को पहुंचने को कहा गया है।



