जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विंध्य भारत के आर एन त्रिपाठी महर्षि पत्रकारिता से सम्मानित

जबलपुर दर्पण। महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस पर आयोजित 21 वां पत्रकार सम्मान समारोह शहीद स्मारक परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक विनय सक्सेना पूर्व विधायक नित्यनिरंज खम्परिया डॉ आनंद तिवारी डॉ सुधीर तिवारी बाबू विश्वमोहन डिपली न्यूज के प्रहलाद साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर विंध्य भारत के पत्रकार आर एन त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।



