अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

कोड़ाकला में पुलिस की दबिश में मय कच्ची शराब के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिंग्रामपुर। सिंग्रामपुर चौकी के अंतर्गत क्षेत्र में लगातार कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा भी जगह-जगह दबिश देकर कच्ची शराब ब शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिंग्रामपुर पुलिस चौकी में प्रभारी इंद्रा सिंह के निर्देशन व चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एएसआई सत्यनारायण गोस्वामी व स्टाप के साथ ग्राम कौंडाकला में जगह-जगह दबिश देकर आरोपी राजू उर्फ संजय पिता हेमराज चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी कौंडाकला के पास से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 पिक्का  महुआ लहान जप्त किया है। महुआ लहान नष्ट किया गया। वही दूसरा आरोपी हेमराज पिता पूंजी चक्रवर्ती उम्र 45 साल निवासी कौंडाकला ईट भट्टा के पास घर के सामने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बिक्री के लिए रखे था। जिसे पुलिस ने जप्त कर 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को लेकर कौड़ाकला में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा है। और आगे भी अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही मुहिम जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page