डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजनीतिक दलों ने किया डॉक्टरों का सम्मान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कल राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डाक्टरों को सम्मान किया गया है। बताया गया कि जिले के राजनीतिक दलों के नेताओं ने डॉक्टरों को सूत माला पहनाई और श्रीफल देकर जिले में कार्यरत डॉक्टरों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों का सम्मान किया है। इसी तरह समनापुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा समनापुर में पदस्थ डॉक्टरों का सम्मान उत्साह पूर्वक किया गया।गौरतलब है कि इसी तरह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया गया, जहां पर दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समनापुर जनपद मुख्यालय में कल गुरुवार को डॉक्टर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, महामंत्री जय सिंह सरैया, हीरामणी मोहरी ,सुनील कुमार शुक्ला सहित महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ डॉक्टर चंद्रशेखर धुर्वे, बीएमओ समनापुर समस्त चिकित्सक स्टाफ को पुष्प हार, श्रीफल व साल भेंटकर डाक्टरों को सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page