विश्व रिकॉर्ड धारी नरेंद्र यादव का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा।
जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील में भारत के वीर युवा नरेंद्र यादव का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा सिहोरा व धनगवा में पुष्प गुच्छ के साथ बैण्ड बाजो की थाप पर सुबह सुबह स्वागत किया गया। हमारे संवाददाता ने सुबह भव्य स्वागत के दौरान विश्व रिकॉर्ड धारी नरेंद्र यादव से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि में पहिले ही 18 विश्व रिकॉर्ड बना चुका हूं। और अब प्रभु श्री राम को समर्पित करने अयोध्या नगरी के लिये 19 वा विश्व रिकार्ड बनने जा रहा हूँ। जिनकी यात्रा रन फॉर राम रामेश्वर से शुरू होकर 2911 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या धाम पहुँचेगी। नरेंद्र कुमार ने अपनी इस यात्रा को प्रभु श्री राम को समर्पित करने जा रहे है जो 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड और विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से पूर्ण होने जा रही है। नरेंद्र कुमार यादव की पूरी यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ मनजीत सिंह गौ रक्षा प्रमुख हरियाणा के साथ लगातार एक दिन में 55 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही हैं। जिनके स्वागत वन्दन
एथलीट नरेंद्र कुमार यादव अतिथि का स्वागत करता प्रखंड अध्यक्ष सिहोरा समाजसेवी विनय असाटी प्रखंड मंत्री रामस्वरूप चक्रवर्ती बलराम कृष्णा चक्रवर्ती अमित पटेल, मोंटी सैन रामकुमार के साथ समस्त कार्यकर्ता ग्रामवासी इस दौरान उपस्थिति रहें। इनके स्वागत वंदन के लिये – विनय असाटीअसाटी, रामस्वरूप चक्रवर्ती ,मनीष श्रीवास ,कृष्णा प्रजापति, बलरामकुमार, अमित पटेल, मोंटी सैन के साथ एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



