अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश पर ऑटा चक्की चला रहे युवक पर पटका सुअरमार बम:आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। देर रात रांझी थाने पहुंचकर मनोज कुमार दुबे उम्र 48 वर्ष निवासी मड़ई मस्जिद के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटा चक्की चलाता है। वह अपनी आटा चक्की जो मरघटाई मोहल्ला में है। उसमे काम कर रहा था उसी समय रोहित यादव, लाल केवट दोनों आये और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलोज करने लगे।

लाले केवट एवं रोहित यादव ने एक बम उसकी दुकान में फेंका वह बक्की के पीछे छिप गया बम फटने से तेज आवाज आई एवं छरें शटर एवं दीवाल में लगे, दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 34 भादवि एवं 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page