कंबोडिया के नाइट क्लब में लगी भीषण आग

कंबोडिया । कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में शनिवार को एक नाइट क्लब में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार आग से झुलस कर मरने वाले पीड़ितों में 6 चीनी नागरिक और दो वियतनामी नागरिक शामिल हैं नोम पेन्ह की लोकल पुलिस ने कहा कि नोम पेन्ह शहर के 6969 नाइट क्लब में शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली. पीड़ित पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसे हुए थे. अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं
विदेशी समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने में कई घंटे लग गए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. नोम पेन्ह में यह घटना पिछले साल दिसंबर में थाई-कंबोडियाई सीमा पर एक कैसीनो में आग लगने के बाद हुई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. ग्रैंड डायमंड सिटी होटल कैसीनो में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के अनुसार कंबोडिया में साल 2022 में देश भर में 454 आग दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जिसमें 42 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।



