10 हजार के शातिर इनामी आरोपी को क्राईम ब्रांच एवं बरेला पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। शातिर बदमाश वारिस मिश्रा के विरूद्ध शहर के कई थानों में हत्या का प्रयास,अवैध वसूली, मारपीट,आर्म्स एक्ट के 15 अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है। एवं उसके साथी करण रजक के विरूद्ध भी प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त दोनों आरोपी कई प्रकरण में घटना दिनॉक से फरार थे । फरार शातिर बदमाश वारिस मिश्रा एवं साथी करन रजक की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर बरेला पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा सिलुआ-पडरिया रोड पर घेराबंदी कर फरार आरोपी वारिस मिश्रा एवं करन रजक को पकड़ा गया पूछताछ करते हुये आरोपियों के कब्जे से देशी 5 पिस्टल, 39 जिंदा कारतूस एवं एक मोटर सायकिल एमपी 20 एमए 6673 जप्त करते हुये मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



