मध्य प्रदेश

इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय सिवनी के सीएमएचओ निलंबित

सिवनी। जिले में कोरोना को लेकर प्रशासन के गंभीर ना होने पर हाई अलर्ट के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाने वाले सिवनी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर केआर शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जबलपुर संभागी कार्यालय अटैच कर दिया गया है स्वास्थ्य आयुक्त ने आदेश में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर को सी एम एच ओ का प्रभार सौंपा है आदेश में कहा गया है कि देश के विभिन्न भागों में नोबल कोरोना वायरस बीमारी के संक्रमण से स्वास्थ्य जीवन की सुरक्षा खतरे में है मध्यप्रदेश में संक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी जिलों में कोरे टाइन सेंटर खोलने व अन्य तैयारियां करने के निर्देश दिए गए थे प्रदेश मेकोविड 49 के नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह संज्ञान में आया कि बार-बार दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी सिवनी जिले के सी एम एच ओ डॉ के आर शाक्य ने सेंटर के संबंध में जानकारी प्रेषित नहीं की समीक्षा में यह भी पाया गया कि कोरोना वायरस बीमारी के बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा मैं पीपी ई किट का संधारण नहीं किया गया यह गंभीर लापरवाही है डॉक्टर शाक्य द्वारा एक पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विषय में निर्देशों की अवहेलना की गई है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के आर शाक्य को दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने तथा शासन निर्देशों का पालन ना करते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम उल्लंघन किया गया है इसके तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है निलंबित सीएमएचओ डॉ के आर शाक्य को जबलपुर संभागीय स्वास्थ्य सेवा संचालक कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page