उनके एक आह्वान पर,रेल और ऑटो के पहिए थम जाते थे।

उनके एक आह्वान पर,रेल और ऑटो के पहिए थम जाते थे।
प्रेरणादाई हैं, पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्य स्मृतियां।
जबलपुर। कुछ लोग दुनिया में ऐसे भी आते हैं जो जाकर भी नहीं जाते। उनकी कृतियां हमेशा हमेशा के लिए उन्हें अमर कर जाती हैं। ऐसे ही सशक्त व्यक्तित्व के मालिक थे। देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस।
आज सदर स्थित जदयू के कार्यालय में समता मंच के संस्थापक जदयू के संस्थापकएनडीए के पूर्व संयोजक देश के पूर्व रक्षा मंत्री रेल मंत्रीउद्योग मंत्री पदम भूषण से सम्मानित स्व. जॉर्ज फर्नांडीज जी की जयंती आज मनाई गई। इस अवसर परप्रदेश अध्यक्ष सूरज जयसवाल ने अपने संबोधन में कहा की स्व. जॉर्ज फर्नांडीस जैसे सादगी पूर्ण व्यक्तित्व का नेता अब इस देश में में होना बहुत ही मुश्किल है। जार्ज साहब ना सिर्फ समाजवादी विचारधारा के प्रतीक थे। बल्कि उसे पक्के अनुयाई भी थे। श्रमिक नेता के रूप में उनके व्यक्तित्व के बराबर का नेता, आज तक हिंदुस्तान में नहीं हुआ। उनके एक आव्हान पर ना सिर्फ देश के रेल के पहिए थम जाते थे। बल्कि मुंबई जैसे महानगर में ऑटो टैक्सी भी चलना बंद हो जाती थी हमें गर्व है। कि हम उस पार्टी में काम करते हैं। जिसके नेता और आदर्श जॉर्ज फर्नांडिस जैसे व्यक्ति थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि, जनता दल यू आज भी जॉर्ज फर्नांडिस के दिखाए हुए मार्ग पर चल रही है। और उसका मुख्य मकसद श्रमिक गरीब तबके के लोगों के लिए है। स्व. जार्ज फर्नांडिस ने समता मंच की स्थापना करके। देश में एक समता समाज का स्वप्न देखा था। जिसे पूरा करने में आज बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार संकल्पित है और जनता दल यू स्व. जार्ज फर्नांडिस के स्वप्न को पूरा करने का संकल्प लेता है। इस अवसर परजिला महामंत्रीश,मोहन दुबे, धीरज पाठक, भरत यदुवंशी मुस्ताक अलीनिलेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे



