दमोह दर्पण

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो गंभीर रुप से घायल

दमोह। जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेरा गांव में एक बस ने बाइक को जोर दार टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली सूचना पर यह घटना दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर गहरा कलेरा गांव के पास जबलपुर जा रही थी यात्री बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक के पीछे बैठे दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा सुबह 9 बजे हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को जबेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया जिनका नाम ओमकार और माखन है। जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नही हो पायी। अब उनके साथी जो घायल हुए हुए हैं उन्ही से मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बाइक बस के नीचे फंस गई थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और बस चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page