Uncategorised
झाड़-फूंक के बहाने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। सहायक मीडिया सेल प्रभारी शहपुरा प्रमोद कुमार पटेल के अनुसार कुददू उर्फ बबलू पिता श्याम लाल उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम बिलगांव थान शहपुरा द्वारा फरियादिया को छाड़-फूंक के बहाने छेड़छाड़ करने एवं लज्जा भंग करने के मामले में शिकायत पर थाना शहपुरा द्वारा अपराध क्रमांक 428/2022 धारा 354, 354(ख) पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शहपुरा ने आरोपी के जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए प्रमोद कुमार पटेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के विरोध करने पर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त किया।
