मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश

मण्डला। 18 दिसम्बर को प्रातः 12:30 बजे से शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के मैदान में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होने वाले इस किसान सम्मेलन में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक तथा पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएं। उन्होंने मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले मार्ग में चूना से मार्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने वाले हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था पृथक से करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य काउंटर भी लगाएं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय किसान सम्मेलन के लिए कार्य विभाजन करते हुए विभिन्न अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायत स्तर पर भी होंगे किसान सम्मेलन-कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत स्तर पर भी किसान सम्मेलन का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन के प्रसारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। सम्मेलन में पात्रतापर्ची, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य हितलाभ वितरित किए जाएं तथा आयुष्मान लाभार्थी कार्ड के पंजीयन भी सुनिश्चित किए जाएं। विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों को जिला पंचायत भेजा जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम में कोविड-19 से बचने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page