मीडिया कर्मी संदीप गौलिया ने पौधा रोपड़ कर मनाया जन्म दिन

जिले के शाहपुरा निवासी मीडिया कर्मी संदीप गोलिया ने पौधारोपण करते हुए संरक्षित करने का संकल्प लेकर अपना जन्मदिन मनाया है, जिसकी लोगों ने सराहना की है। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्री गोलिया बढ़-चढ़कर लोगों को जागरूकता करने सहित वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छता बनाने में अपना योगदान देते आ रहे हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण करते हुए संरक्षित करने का संकल्प लेकर जन्मदिन मनाया है। इससे पहले भी क्षेत्र में दोस्तों, सगे-संबंधियों सहित अन्य के द्वारा जन्मदिन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। क्षेत्र के युवाओं द्वारा की जा रही इस अनुकरणीय पहल की लोगों ने सराहना की है।



