अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नहीं थम रहा अनूपपुर जिले में कोरोना का कहर

इंदौर टेस्टिंग लैब से प्राप्त 129 रिपोर्ट में से 22 में संक्रमण की पुष्टि

अनूपपुर।संक्रमितों में 16 पुरूष, 6 महिलाएँ शामिल कोतमा में 5, जमुना अनूपपुर एवं बेलियाबड़ी में 3-3, फुनगा में 2, चचाई, मनटोलिया, बम्हनी, श्रमिक नगर, बिजुरी एवं किरगी में 1-1 संक्रमित मिले 13 व्यक्ति स्वस्थ होने पर किए गए डिस्चार्ज अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीज़ों की संख्या 552, ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 64इंदौर टेस्टिंग लैब से शनिवार रात्रि प्राप्त 129 रिपोर्ट में से 22 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 16 पुरूष, 6 महिलाएँ शामिल हैं। उक्त में से 5 संक्रमित (4 पुरुष, 1 महिला) कोतमा, 3 संक्रमित (2 पुरूष, 1 महिला) जमुना, 3 संक्रमित (2 पुरूष, 1 महिला) अनूपपुर, 3 संक्रमित (2 महिला, 1 पुरुष) बेलियाबड़ी, 2 संक्रमित (1 महिला, 1 पुरुष) फ़ुनगा तथा 1-1 संक्रमित पुरूष क्रमशः चचाई, मनटोलिया, बम्हनी, श्रमिक नगर बिजुरी एवं किरगी के निवासी हैं। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक ज़िले से 12741 सैम्पल कोरोना जाँच हेतु भेजे जा चुके हैं। जिनमे से अब तक प्राप्त रिपोर्ट में 552 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 64 है। आज 13 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 482 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा 3 संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलो में टेस्टिंग पर कोरोना पॉज़िटिव पाए गए ज़िले के 3 निवासियों की मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page