अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चरगवां पुलिस का जुआ फड पर छापा, 6 जुआडी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुघरा में कलईराम के घर में कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल दबिश दी गई,जहा कुछ जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः राजेश बर्मन,कलई राम बर्मन, करन लाल बर्मन,मझले ठाकुर, रामकुमार प्रजापति सभी निवासी ग्राम घुघरा एवं लक्ष्मण लड़िया ग्राम बगरई बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से 2 हजार 590 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



