अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्‍यक निर्देश

 

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने जिले में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए आवष्यक कार्यवाही किए जाने के पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विदित हो कि जिले में विगत सप्ताह कोविड-19 के 05 नये पॉजिटीव केस प्राप्त हुए, जिनमें कोतमा नगर में 02, अनूपपुर नगर में 01 एवं जैतहरी ब्लॉक के ग्राम टकहुली में 02 केस शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री मीना ने निर्देश दिए हैं कि जिले में प्रभावशील दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 का सख्ती से पालन कराया जा कर जनसमूह के एकत्रित होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए, जिससे वायरस का संक्रमण ना फैले। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के प्रारंभिक रोकथाम हेतु मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराना आवश्‍यक है, इसके लिए सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी पूर्व की तरह बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क कव्हर के व्यक्तियों, दुकानदारों पर अर्थदण्ड अधिरोपित कर उन पर दाण्डिक कार्यवाही कर प्रतिदिन रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। जिले के अन्तर्राज्यीय सीमाओं अमरकंटक, वेंकटनगर एवं मनेन्द्रगढ़ रोड पर राज्य की सीमा में चेक पोस्ट स्थापित कर आवागमन को नियंत्रित किया जाना सुनिश्चित करें एवं आवागमन करने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page