जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, सहित गुहराज निषाद राज की शोभायात्रा निकाली गई।

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा में बर्मन मांजी समाज ने धूमधाम से रामसखा निषादराज जयंती का आयोजन किया। जयंती कार्यक्रम कूम्ही सतधारा समाज के दीवान घुरन बर्मन, अध्यक्ष रामानुज बर्मन, उपाध्यक्ष समनू बर्मन, संयुक्त सचिव कल्लू बर्मन, संघठन मंत्री लुट्टी बर्मन, के नेतृत्व में भगवान राम लक्ष्मण, सीता, केवट, और निषाद राज के साथ जयघोष करते हुए शोभायात्रा निकाली। साथ समाज के लोगों ने एकता के सूत्र में बंधकर आपसी सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में परगना समाज के अध्यक्ष दीपचंद बर्मन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला सदस्य जबलपुर रागिनी कश्यप, प्रदेश भाजपा अधिकारी अंकित तिवारी, भा.कि.संघ अध्यक्ष सुरेश पटेल, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य मुकेश बर्मन, सुषमा हरप्रसाद राय, पवन गुप्ता, शरद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निषादराज की पूजा, अतिथियों का स्वागत, बच्चों के गीत, और मंच के पदाधिकारियों ने निषाद राज के जीवनशैली व आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के उपरांत आनंद जैन क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी के निर्देशानुसार बर्मन-मोहल्ला बीच क्षेत्रीय विधायक की ओर से एक रंगमंच के लिए तीन लाख देने की घोषणा किया। तीसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ मांझी लोकगीत कलाकारों ने समाज बंधुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में सिहोरा तहसील सहित कुंडम, पाटन, रीठी, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा, मझौली, बड़वारा, आदि तहसील से बर्मन मांझी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच मोहन मिश्रा, शरद यादव, पन्चो संतोष बर्मन, गुलाब बर्मन, सुनील जैन, जैयकुमार पांडे, सदन सोनी, छेदी बर्मन, सुप्पी बर्मन, मनोहर बर्मन, संतोष बर्मन, संदेश राय, छोटेलाल बर्मन,रामदास बर्मन, कौशल बर्मन, शिव सहाय बर्मन, बल्ली बर्मन, दीपक बर्मन, मोनू बर्मन, लालू बर्मन, बाबू बर्मन, लक्ष्मी बर्मन, राजेश बर्मन, जित्तू बर्मन, आदि बर्मन मांझी समाज बंधु उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page