जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दृढ़ोमर वैश्य समाज ने नेत्रहीन बालिकाओं के साथ मनाई होली

अनेक उपहारों के साथ बच्चों की शिक्षा हेतु समाज ने दिया राशि का योगदान
जबलपुर दर्पण । दृढ़ोमर वैश्य समाज के जबलपुर अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी द्वारा समाज का होलिमिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया था।सबसे पहले समाज के लोगों ने नेत्रहीन बालिकाओं के साथ नेत्रहीन विद्यालय में जाकर पुष्प और गुलाल की होली खेलकर उत्सव मनाया तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने दृढ़ोमर वैश्य समाज की तरफ़ से बच्चों को अनेक उपहार ,मिष्ठान्न बांटे एवं बच्चों की शिक्षा हेतु सहयोग राशि का चेक़ भी दिया।बच्चों ने इस उत्सव का समाज के साथ भरपूर आनंद उठाया और समाजजनो को अपना प्रेम और आशीर्वाद प्रदान किया ।इसके बाद रात्रि में होटल कृष्णा में अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी ने भव्य और गरिमामय आयोजन सामाजिक मिलन हेतु रखा था जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त नारीशक्ति का सम्मान सभी महिलाओँ को उपहार वितरण के साथ किया गया ।रंगों के पर्व को सभी समाजजनो ने जबरदस्त उत्साह के साथ मिलकर पुष्पों की होली ,रंग -गुलाल के साथ नाच गाकर मनाया ।समाज के हर व्यक्ति का उत्साह देखने लायक था ।हर महिला शक्ति भी इस आयोजन से अत्यंत खुश थी ।आयोजन में एडवोकेट राधेलाल गुप्ता,डॉ ओ.पी. गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता ,डॉ संजय गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,अशोक गुप्ता,अजय गुप्ता,सौरभ गुप्ता, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता ,सरंक्षक सुमन गुप्ता,सचिव अनिता गुप्ता महामंत्री मोनिका गुप्ता,उपाध्यक्ष शर्मिला गुप्ता हिना गुप्ता,प्राची गुप्ता,रश्मि गुप्ता,निधि गुप्ता ,दीपा नायक,वंदना नायक, अनुराधा गुप्ता एवँ अनेक समाजजन मौजूद थे।सभी समाजजनों ने अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी को सफल कार्यक्रम की बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page