कैप्सूल ट्रक ने आटो को मारी टक्कर: घायल आटो चालक मेडिकल रिफर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। खितौला थाना अंतर्गत वन विभाग नाका के पास रात्रि के दौरान सिलौंडी से वापिस लौट रहा तीन चका आटो की कैप्सूल ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो का सामने का हिस्सा बुरी तरह पिचक कर दो टुकड़ों में हो गया। वहीँ ऑटो का चालक बुरी तरह ऑटो में ही फंसा रह गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को किसी तरह बाहर निकाला। चालक के हाथ पैर और सिर में गम्भीर चोटें लगने से उसे सिविल हॉस्पिटल सिहोरा ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लोडिंग ऑटो क्र एमपी 20 एलए 7364 का चालक राहुल साहू सिलौंडी से सिहोरा लौट रहा था। वह जैसे ही खितौला रेलवे फाटक के पास पहुंचा। उसी समय सामने से आ रहे कैप्सूल ट्रक क्र यूपी 96 टी 2336 के चालक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो का सामने का हिस्सा बुरी तरह चिपट गया। ऑटो का सामने का हिस्सा बुरी तरह चिपटने से चालक राहुल साहू बुरी तरह आटो में ही फंसा गया था। घटना स्थल पर देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने की भरसक कोशिश की लेकिन ऑटो बुरी तरह के चिपटने के कारण लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे बाद लहूलुहान आटो चालक को आटो से बाहर निकाला गया चालक को गंभीर हालत में मेडिकल रेफर किया गया है।



