जिला न्यायाधीश यादव जी के चिट्ठी का ना कोई जवाब दिया गया, ना हीं अब तक शा. तु. महावि. में व्हीलचेयर आई

अनूपपुर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जिला न्यायाधीश
भूभास्कर यादव जी के द्वारा 06/12/2021 शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह से आग्रह किया था कि महाविद्यालय में विकलांग छात्रों जो चलने फिरने में असहाय है ,उनके लिए महाविद्यालय की तरफ से व्हीलचेयर जल्द से जल्द मंगाकर महाविद्यालय में रखी जाए किंतु आज दिनांक तक महाविद्यालय में नाही व्हीलचेयर दिखाई दे रही है ना ही किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं l आखिर शासकीय तुलसी महाविद्यालय इतना असहाय कैसे और किस कारण हो गया की न्यायाधीशों की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है पूर्व में विकलांग विद्यार्थी ने प्रभारी प्राचार्य से निवेदन भी किया एवं उन्हें आवेदन भी दीया किंतु अब तक प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह के द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं l जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देकर अपंग व्यक्तियों के लिए उक्त व्यवस्था करने हेतु अपेक्षा की गई थी



