सागर लोकायुक्त के हत्थे चढ़े 15000 रुपए की रिश्वत लेते बीएमओ.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर नाका दमोह निवासी आजम खान पिता असगर अली खान का किराए पर शासकीय कार्यालय में ट्रैवल्स का कार्य करता था। आवेदक का वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा में शासकीय कार्य हेतु किराए पर लगा था आवेदक की गाड़ियों के बिल निकालने के एवज में प्रोमी कुमार कोष्टा पिता श्री आरपी.कोष्टा उम्र 40 वर्ष,बी.एम. ओ.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा जिला दमोह के द्वारा 10% कमीशन जो रकम 15000 रुपए की मांग की जा रही थी। जिससे परेशान होकर आवेदक आजम खान ने लोकायुक्त सागर में शिकायत की गई थी जिसके ट्रैप में 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों आरोपी प्रोमी कुमार कोष्टा पिता श्री आरपी.कोष्टा उम्र 40 वर्ष,बीएमओ.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा जिला दमोह को पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही सागर लोकायुक्त
निरीक्षक के.पी.एस.बैन निरीक्षक बी.एम द्विवेदी के द्वारा की गई।



