विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में, विभाग के लाईन मैनो की रिश्वतखोरी चरम पर

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की पाटन तहसील में निवासरत आमजन इस समय अघोषित विद्युत कटौती से काफी परेशान है। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर,बढ़े हुए बिजली बिलों को सुधरवाने उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं वही पाटन विद्युत विभाग के कर्मचारी जरा जरा से कामों के लिए पैसे की डिमांड करना पाटन में आम बात है। पाटन विद्युत विभाग के कर्मचारी बिना पैसे लिए कोई काम नही करते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जब पीड़ित विद्युत उपभोक्ता से बात की गई तो नाम व पहचान न बताने की शर्त पर जानकारी दी गई की खंबे के तार को साईड में करने के लिए विभाग से निवेदन किया गया था तब विभाग के कर्मचारी पवन विश्वकर्मा जो पाटन नगर के लाईन मैन के पद पर आसीन है। इनके द्वारा उक्त काम करने के लिए पैसो की मांग की गई। पीड़ित उपभोक्ता के द्वारा बोला गया चाय नाश्ता के लिए दे देगे 50-100 रूपए लेकिन इनके द्वारा उक्त काम के लिए 1000 रूपए की मांग की गई जब बोला गया की वरिष्ठ अधिकारी का भी इस वसूली में हिस्सा होता है। तब इनके द्वार बताया गया की उनके आशीर्वाद से ही पाटन में सब कुछ चल रहा है। इसलिए आप हमारी कितनी भी शिकायत कर दे कुछ होने वाला नही है। जब तक हम लोगो को पैसा मिलता नही है। तब तक हम लोगों का काम करते नही है। जबकि फोटो में इस रिश्वतखोर पाटन लाईन मैन पवन विश्वकर्मा को साफ देखा जा सकता है। पीड़ित के द्वारा इस रिश्वतखोर लाइनमैन की लिखित शिकायत संबंधित विभाग में की जाएगी,अब देखना होगा विद्युत विभाग के जवाबदार अधिकारी इस भ्रष्ट लाईन मैन पर कब तक कार्यवाही करते है। या फिर हमेशा की भाती अपना आशीर्वाद बनाए रखते है।



