डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मनरेगा कार्य के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का नहीं कराया जा रहा पालन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत किंवटी में इन दिनों रोजगार गारंटी के तहत निर्माण कार्य चल रहा है, जहां कोरोना गाइड लाइंस का पालन नहीं किया जा रहा। बताया गया कि कार्यरत मजदूर बिना फेस मास्क लगाए ही समूह बनाकर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे संक्रमण के खतरा बढ़ने के आसार भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि शासन-प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के नियमों का पालन करवाने व वायरस से बचाव के लिए लाखों रुपए जारी किए हैं, ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। लेकिन यहां ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से मजदूरों को ना तो फेस मास्क बांटा गया और ना ही कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का पालन करवाया जा रहा।



