जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

25 दिसंबर को कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन, कलचुरी गौरव पत्रिका होगी प्रकाशित

जबलपुर दर्पण। कलचुरी महासभा जबलपुर की आवश्यक बैठक कलचुरी समाज भवन स्नेह नगर मे समाज के अध्यक्ष मनोहर चौकसे की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री चौकसे ने कहा कि हम प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन निरंतर कर रही है। इस वर्ष भी हम उपरोक्त तिथि पर परिचय सम्मेलन आयोजित करना चाहते हैं। हालांकि इसी वर्ष हमने 5 जून को परिचय सम्मेलन का आयोजन किया था, क्योंकि कोरोना के चलते सभी सामाजिक गतिविधियां बंद हो गई थी। अध्यक्ष श्री चौकसे के प्रस्ताव को सभी ने ध्वनिमत से पारित किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा एवं समाज की गतिविधियों से समाहित कलचुरी गौरव पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा।

15 दिसंबर तक लिए जाएंगे बायोडाटा :-स्वजातीय बंधु विवाह योग्य अपने बच्चों के बायोडाटा पत्रिका में प्रकाशन हेतु 15 दिसंबर तक कलचुरी समाज भवन स्नेह नगर, राजेश जायसवाल के कार्यालय सिविक सेंटर, अधारताल में श्रीमती सरिता चौकसे, सुनयना जायसवाल, रांझी में श्रीमती मधु चौकसे, संजय चौकसे, गुप्तेश्वर-ग्वारीघाट में कौशलेंद्र महाजन, गढ़ा में श्रीमती रेखा चौकसे, विजय नगर में देवेंद्र चौकसे एवम राजीव चौकसे, मदन महल मे संजय जायसवाल के पास जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद बायोडाटा सम्मिलित नहीं किए जाएंगे।

यह रहे उपस्थित :- बैठक मे अध्यक्ष मनोहर चौकसे, संरक्षक प्रोफेसर जीएस चौकसे, डॉ आरएल शिवहरे, डॉ. वीके गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश जायसवाल, संयुक्त महामंत्री इंजीनियर सुरेश चौकसे, केएस राय, राजेश जायसवाल(पप्पू), राधेश्याम, कौशलेन्द्र महाजन, देवेन्द्र चौकसे, राजीव चौकसे, संजय महाजन,जेपी राय,गोविंद चौकसे आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page