डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र से व्यवस्थाएं नदारद, निरीक्षण में मिला बंद

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों से व्यवस्थाएं नदारद है, शासन के द्वारा विकास कराने के दावे जमिनी स्तर पर सिफर नजर आ रही हैं। बताया गया कि लाखों रुपए के खर्चे होने के बाद भी अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल व्यवस्था, केंद्रों के सौंदर्यीकरण, बच्चों के बैठक व्यवस्था, केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाउंड्री वॉल, विधुत व्यवस्था सहित अन्य का अभाव आज भी बना हुआ है। बताया गया कि जिले में संचालित अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर भी हो चूके हैं, जहां जगह जगह से पानी टपक रहे हैं, बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में भय का माहौल बना रहता है। ताज़ा मामला बजाग जनपद के ग्राम पंचायत खरगहना के आंगनबाड़ी केंद्र में सामने आया है। जहां पिछले दिनों ग्रामीणों के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र किसान टोला बंद पाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन आंगनबाड़ी केंद्र 12:00 बजे खोला जाता है, मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए बच्चों को भोजन व्यवस्था करने में भी कोताही बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। पंचनामा बनाने के दौरान दुर्गेश कुमार, प्रभात गौतम, बबलू गौतम, भगत सिंह, अकल, कोमलसिहं, सोहनसिहं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page